GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
चिकित्सालय परिसर में एक संगोष्ठी एवं महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
फर्रुखाबाद/ फतेहगढ़ 10 वे अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस एवं वर्तमान में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार ( SNSP ) अभियान के अंतर्गत आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हर फर्रुखाबाद द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कढ़हर ओर चिकित्सालय परिसर में एक संगोष्ठी एवं महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में प्रभारीचिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने आयुर्वेद ओर स्वास्थ्य विषय पर विस्तृत चर्चा कर इसके महत्व पर प्रकाश डाला एवं रोगों की प्रारंभिक अवस्था में पहले घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खों को ही आजमाने पर जोर देते हुए बताया कि आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाइयों विशुद्ध रूप से प्राकृतिक, दुष्प्रभाव रहित ,एवं बेहद असरकारक होती हैं। इस स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सिंह ने विद्यालय की सभी,छात्राओं, किशोरियों, महिलाओं,एवं छात्रों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं सभी का रक्तचाप,ह्रदयगति,रक्त में ऑक्सीजन का स्तर, वजन,दंत परीक्षण एवं एनीमिया इत्यादि की जांच कर रोग ग्रस्त पाए गए कुल 20 महिला / किशोरी( रोगियों ) को मौके पर ही होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया एवं सफाई के लिए सभी को जागरूक किया।