GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट 
आज वरिष्ठ पत्रकार विनय सिंह कुशवाहा जी हम सभी लोगों को अलविदा कहते हुए रुखसत हो गए त्रकार जगत में एक अच्छी पहचान बनाए हुए थे जिन्होंने कई गरीब पात्र लोगों की मदद हर संभव संपूर्ण रूप से करते आए थे जनपद के अलावा प्रदेश व हिंदुस्तान में अपनी एक अलग सौंदर्य पहचान बनाई थी फर्रुखाबाद प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन विनय सिंह कुशवाहा अध्यक्ष व पत्रकार का निधन हो गया आज 8 दिसंबर, प्रिंट एव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय सिंह कुशवाहा एवं पत्रकार का आज रविवार को अचानक ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया। लगभग 48 वर्षीय स्वर्गीय विनय कुशवाहा अपने पीछे अपने पुत्र विशाल उर्फ नीशू और अपनी पत्नी रजनी कुशवाहा को छोड़ गए। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदी दैनिक अमृत विचार के ब्यूरो चीफ विनय सिंह कुशवाहा की कल शनिवार रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई इस दौरान उन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां अचानक ब्लड प्रेशर कंट्रोल से बाहर होने पर आज रविवार को करीब 11:00 बजे कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ब्रेन हेमरेज होने से विनय सिंह का निधन हो गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार एवं साहित्यकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय विनय सिंह कुशवाहा का पार्थिव शव अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास कमालगंज शास्त्री नगर फर्रुखाबाद में लाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने, पहुंचकर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखा, विनयसिह कुशवाहा की आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। परिजनों के मुताबिक मिली जानकारी स्वर्गीय श्री कुशवाहा का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होंगे।
