थाना बिहारीगढ़ छेत्र अंतर्गत ज़मीन के सौदे में चली चाल पुलिस ने खोल दी धोखे की जाल दो शातिर गिरफ्तार थाना बिहारीगढ़ की टीम ने रची कहानी का किया अंत, फर्जी कागज़ों से खेल रहे थे भरोसे का खेल
GSP NEWS आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
थाना बिहारीगढ़ छेत्र अंतर्गत ज़मीन के सौदे में चली चाल पुलिस ने खोल दी धोखे की जाल दो शातिर गिरफ्तार थाना बिहारीगढ़ की टीम ने रची कहानी का किया अंत, फर्जी कागज़ों से खेल रहे थे भरोसे का खेल
________________________________
सहारनपुर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र सहारनपुर
कहते हैं सच चाहे देर से जागे, पर झूठ की नींद लंबी नहीं होती थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने इसी सच को साबित कर दिखाया। ज़मीन के सौदे में धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। मुंबई निवासी रोहित दर्शन भल्ला ने जुलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर उसकी ज़मीन पर नज़र गड़ा ली थी। अमरवीर राणा, फुरकान और सन्नी सैनी नाम के इन आरोपियों ने मिलकर झूठे हस्ताक्षर और नकली कागज़ों से पूरा सौदा रच डाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जब थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो धीरे-धीरे झूठ के पर्दे उतरने लगे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फुरकान पुत्र मौ. उमर निवासी भोजपुर थाना बेहट और सन्नी सैनी पुत्र नरेश सैनी निवासी कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर को धर दबोचा। गिरफ्तारी शुक्रवार शाम 6:43 बजे की गई उसी वक़्त, जब शायद ये सोच रहे थे कि उनका खेल अभी चलता रहेगा इक़रार में उभरा इकरारनामा झूठ का..पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूला कि उन्होंने अमरवीर राणा के साथ मिलकर फर्जी कागज़ बनाए और वादी से धोखाधड़ी करने की योजना रची। असलियत की दीवार जब गिरी, तो दोनों के इरादे कागज़ की तरह बिखर गए। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुन्दर सिंह, हेड कांस्टेबल रोहित सिंह, कांस्टेबल संदीप और गौरव की टीम ने इस चालाकी की कहानी का पटाक्षेप कर दिया। अंत में पुलिस ने कहा जो सच की ज़मीन छीनने निकले थे, अब क़ानून की ज़मीन पर खड़े हैं फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।