आज का मौसम 27 अक्टूबर 2025: को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र से धीरे-धीरे तेज हो रहा है जिसमें मंगलवार सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ में तब्दील होने की आशंका थी
GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम 27 अक्टूबर 2025: को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र से धीरे-धीरे तेज हो रहा है जिसमें मंगलवार सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ में तब्दील होने की आशंका थी भारत मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की जानकारी अनुसार इस चक्रवाती तूफान की गति अब उत्तर-पश्चिम की तरफ है और यह लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में इसके कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवा होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि अक्टूबर के अंत में बारिश किस-किस राज्य में कहर बरपा सकती है आज का मौसम कैसा रहेगा अक्टूबर में अंतिम दिनों में बारिश किन राज्यों में मचाएगी कहर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश कहर बरसा सकती है। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव देखा जाएगा। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।