फर्रूखाबाद,25 अक्टूबर 2025, को श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी व श्रीमती आरती सिंह पुलिस द्वारा पांचाल घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया गया
GSP न्यूज़ चैनल नीरज राजपूत ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रूखाबाद, आज 25 अक्टूबर 2025, को श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी व श्रीमती आरती सिंह पुलिस द्वारा पांचाल घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा छठ पर्व पर पांचाल घाट पर लाईट की पर्याप्त व्यवस्था करने बैकअप के लिये जनरेटर,पूरे घाट को झालरों के द्वारा सजाने, नदी के किनारों पर बैरिकेडिंग करने, मेडिकल कैम्प लगाने, एम्बुलेन्स तैनात करने, तट का समतलीकरण कराने, साफ सफाई कराने, नाव नाविक व गोताखोरों की तैनाती करने व नदी में वोट द्वारा पेट्रोलिंग कराने व पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश दिये इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर,अधिशासी अभियंता पी0डब्लू0डी0,,डी0पी0आर0ओ0 व संवंधित मौजूद रहे।