GSP न्यूज चैनल नाजिम इजमाम खान नगला दाऊद कमालगंज जिला संवाददाता फर्रुखाबाद की रिपोर्ट 
फर्रुखाबाद,कमालगंज के गांव गौसपुर में काफी पुरानी रंजिश को लेकर 7 अक्टूबर शाम लगभग 5 बजे दो पक्षों में विवाद हो हो गया गालीगलौज हुई, इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें एक युवक सलमान घायल हो गया वही गांव से ही थाना पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़े को काबू में लिया सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत गंभीर है ट्रीटमेंट जा रही है
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी मो. मान का गांव के ही शकील व आरिफ से मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश के चलते 7 अक्टूबर शाम लगभग 5 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों की तरफ से जमकर पथराव व लाठी-डंडे चलने लगे इसी बीच फायरिंग की गई, जिसमें मान पक्ष का सलमान पुत्र अनवार हुसैन गोली की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को
कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर द्वारा उसको लोहिया अस्पताल रेफर किया गया उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार द्वारा पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। अनवार हुसैन ने रेहान, अमन, सलमान और सोहेल के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनका पुत्र सलमान गांव के पप्पू आतिशबाजी वाले के घर के पास से गुजर रहा था, तभी उक्त लोगोंने उस पर फायरिंग कर दी। दूसरी ओर आरिफ की पत्नी तहसीन बेगम ने मान, अरशद, शिबलु, सलमान और वसीम के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि चार वर्ष पूर्व उनके पति शकील उर्फ बब्लू से मुंबई में मारपीट की गई थी, जिसका मुकदमा चल रहा है। उसी मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए 7 अक्टूबर मंगलवार शाम को आरोपी उनके घर पर आकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।नाहिद बेगम ने भी मान, शीबू, अच्छे आदि लोग के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। तहरीरें प्रार्थना पत्र मिल गया हैं, जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
