आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट पर सांसद जिलाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदरजिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत घाटों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा के समापन का कार्य किया गया।
GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद, आज 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट पर स्वच्छता ही सेवा स्वक्षोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत जी, जिलाधिकारी महोदय श्री आशुतोष द्विवेदी जी, सिटी मजिस्ट्रेट, डीएफओ, उप जिलाधिकारी सदर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत घाटों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा के समापन का कार्य किया गया। इसी के साथ विकास भवन के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण करने के साथ उनकी जयंती मनाई गई। पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सात विकास खण्डों में स्वच्छता के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले सात सफाई कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार गौड़ जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।