फर्रूखाबाद, आज 02 अक्टूबर ,2025 गाँधी जयंती के अवसर पर आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया,
तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया,इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई।इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक व जिलाधिकारी ने गाँधी जी व शास्त्री जी के बारे मे अपने अपने विचार रखे,जिलाधिकारी ने कहा कि हमे महापुरुषों के श्रेष्ठ गुणों को अपनाना चाहिए हम तभी अच्छे अनुयायी बन सकते है जब हम उनसे भी अच्छे कार्य करने की कोशिश करे, गाँधी जी व शास्त्री जी सादगी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे, जिलाधिकारी द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के सिद्धांतों को अपनाने को कहा इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट व अन्य उपस्थित रहे।