फर्रुखाबाद,शारदीय नवरात्र की नवमी पर घर-घर कन्या भोज के आयोजन हुए। विधि-विधान पूजा अर्चना के साथ माता रानी का पूजन कर नौ दिन व्रत रखे सभी श्रद्धालुओं ने उपवास खोला। नवरात्र समापन पर मा जगदंबा हाथी पर सवार होकर विदा हुईं। फर्रुखाबाद शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक लगी रही। जगह-जगह भंडारे के आयोजन हुए। पूजा करने के बाद भक्तों ने कन्याओं कोबुलाकर भोज कराया। किसी ने पूड़ी-सब्जी, खीर तो किसी ने दही जलेबी से कन्याओं को भोज कराया। टिफिन, रूमाल, प्लेट, ग्लास आदि के साथ ही दक्षिणा भेंट कर भक्तों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कन्या भोज कराने के बाद नौ दिन व्रत रखे लोगों ने प्रसाद छका और फिर व्रत खोला। नवमी पर शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में तड़के से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। भीड़ होने पर लाइन लगाकर भक्तों नेदर्शन किए। वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर, थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र गुरुगांव देवी मंदिर खंदिया व श्री गमा देवी माता मंदिर फतेहगढ़, श्री संतोषी माता मंदिर बढ़पुर, रेलवे रोड स्थित मंदिर मठिया देवी, पांडेश्वर नाथ मंदिर नवमी के चलते मंदिर रंग-बिरंगी झालरों रोशनी से सजाए गए थे,