फर्रुखाबाद,आज 30 सितम्बर को फर्रुखाबाद सातनपुर आलू मंडी परिसर में माननीय श्री बीएल0वर्मा राज्यमंत्री पहुंचे जहां सांसद मुकेश राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज सुरभि व भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे नगर अध्यक्ष भाजपा शिवम वर्मा , मानवाधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर लल्ला पूर्व सभासद ,सभासद विश्वनाथ राजपूत, गौतम कुमार, अभिषेक अग्निहोत्री, बाबू सभासद, नन्हे पंडित जिला अध्यक्ष मानवाधिकार गौरव यादव प्रधान ज्ञानेंद्र राजपूत क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र राजपूत , दीप सिंह राजपूत , डॉ, सत्यम वर्मा आदि ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया कृत्रिम अंग उपकरण संस्था भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को कानपुर एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा
राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री बीएल0वर्मा राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार शामिल हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद मुकेश राजपूत द्वारा की गई, वही कार्यक्रम में मंत्री द्वारा 263.33 लाख की कीमत के कुल 6966 उपकरण एवं सहायक यंत्र वितरित किये गये, कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री द्वारा 13 लाभार्थियों को व्यक्तिगत रूप से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं कान की मशीन वितरित की गई। वहीं जिलाधिकारी ने कहा, “दिव्यांगजन कभी अपने आप को को असहाय न समझें। सरकार और प्रशासन सदैव उनके साथ है। मंत्री वर्मा जी ने कहा कि यह आयोजन “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत किया गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने दिव्यांगता की श्रेणियों को 7 से बढ़ाकर 21 किया गया है, और “दिव्यांग” शब्द देकर समाज में एक नई सोच की शुरुआत की। एलिम्को द्वारा भारत सरकार राज्य सरकार सांसद निधि एवं कॉरपोरेट सोशल रिस्पान्ससीबिलिटी विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सहायक उपकरणो का वितरण किया जाता है कार्यक्रम में एनएकेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद गौड़, जीएम एलिम्को, बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, राहुल राजपूत, अभिषेक त्रिवेदी, आलू विपरण संघ के सभापति विमल कटियार, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मानवाधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर लल्ला पूर्व सभासद के नीजी स्थिति निवास तलैया फजल इमाम पर पहुंचकर माननीय मंत्री जी ने शिष्टाचार भेंट की उन्होंने मानवाधिकार के सभी पदाधिकारीयो से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज हम आपके बीच उपस्थित हुए हैं आप सभी ने हमें जो प्रेम और सम्मान दिया है आप सभी का मै धन्यवाद करता हूं ।