GSP NEWS चैनल नीरज राजपूत सब ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट 
फर्रुखाबाद, जिले के दिग्विजय कांग्रेसी नेता सूबेदार राकेश कुमार सागर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुजावि ने कहा कि मैं तो यह सब बहुत पहले से ही कह रहा हूँ कि कांग्रेस पार्टी में संघ/भाजपा के तमाम स्लीपर सेल हैं जो दलित पिछड़े समाज के अच्छे कार्यकर्ताओं को आगे बढने ही नहीं देते हैं बल्कि उन्हें पीछे ढकेल कर लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों पर अपना कब्जा बरकरार रख कर बश एक दूसरे के हितों के लिए ही काम करते हैं और इस तरह से वह श्री राहुल गाँधी की मेहनत पर पानी फेर कर कांग्रेस को रसातल में पहुंचाने का ही काम करते रहते हैं । उत्तर प्रदेश में सिर्फ अपनी सीटें जीतने के मकसद से 2017 में यह लोग गठबंधन करा कर कांग्रेस पार्टी की सारी मेहनत पर पानी फेर कर ऐसी तैसी करा दिए और 2022 में टिकटें बेंच कर व अपने चहेतों और चमचों को टिकटें दिला कर अथवा दूसरी पार्टी से आए लोगों को टिकटें दिला कर मोटा माल कमाने वाले अभी भी शीर्ष पदों पर जमें हैं और यह सभी मिलकर भी दो तीन प्रतिशत भी नए लोगों को पार्टी से नहीं जोड सके जिसके फलस्वरूप ही संगठन सृजन का कार्यक्रम लगभग पूरी तरह से फर्जी/अस्तित्वहीन है। दलितों पिछडों में तो अपने नौकरों/पिछलग्गुओं को ही इनके द्वारा आगे बढाया गया है जो सबसे ज्यादा नुक्सानदेह साबित हुआ है क्योंकि इसकी बजह से ही कांग्रेस में दलित लीडरशिप ही तैयार नहीं हो पाई । अभी श्री अनिल जयहिंद, राजेन्द्र पाल गौतम अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में उन्हें फेल करने की कोशिशें हो रहीं हैं । श्री अनिल जयहिंद, राजेन्द्र पाल गौतम, प्रो रतन लाल और रविकांत बगैरह जो अब कांग्रेस प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं, वह तो मैं पिछले 15 सालों से लगातार बोल रहा हूँ जो कांग्रेसियों को न तब हजम था और न आज हजम है । अब श्री राहुल गाँधी जी ने सही राह पकडी ली है तो लोगों को दर्द हो रहा है । उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर के यानि ग्राऊंड जीरो से प्रतिभावान कार्यकर्ताओं को ऊपर लाकर बडी जिम्मेदारियां देकर उनके समाजों को आकर्षित करने की सख्त जरूरत है । पुराने सिक्के जो खोटे हो चुके हैं मतलब बार बार चुनाव हार चुके हैं, उनके बजाए अब नए विश्वसनीय चेहरों को आगे बढाने व उन्हीं को टिकट देने की जरूरत है । सबसे खास बात सपा बसपा का पिछलग्गू न होकर अपना वोट बैंक वापस लेने की जरूरत है।
