कन्नौज जनपद में आज 24.09.2025 को यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा थाना तिर्वा क्षेत्रांतर्गत दीनानाथ जनता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक।
कन्नौज जनपद में आज 24.09.2025 को यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा थाना तिर्वा क्षेत्रांतर्गत दीनानाथ जनता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 प्रियंका वाजपेई के पर्यवेक्षण में एवं यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के सहयोग से दीनानाथ जनता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा पैदल चलने वालों को सड़क पर कहां चलना चाहिए, दाहिने बाएं मुड़ने का नियम, ट्रैफिक लाइट के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के महत्वपूर्ण फायदों के बारे में जानकारी दी गयी।