GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
सीरत कमेटी के जानिब से फर्रुखाबाद शहर में रकाबगंज चौराहा मस्जिद जान खां अली से देर शाम को
सदर सीरत कमेटी के काजी सैय्यद मुताहिर अली व सेक्रेटरी गुलजार खान आसिफ कुरेशी प्रवक्ता मीडिया प्रभारी,हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी, शफीक हुसैन, अफरोज आलम खान,हाजी बिलाल , नवी शेर उर्फ भूरा, सरजील पाशा फुरकान अहमद सभासद, असलम अंसारी सभासद आदि
द्वारा जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के पर्व पर जुलूस ए मोहम्मदी शहर में बड़े ही धूमधाम से निकाला गया, जिसमें हजारों लोग एकत्र हुए। जुलूस-ए-मोहम्मदी में हांथों में इस्लामी झण्डें और सिर पर हरी पगड़ियां बांधे नबी के दीवानों का जनसैलाब उमड़ा हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-विलादत के मौके पर शहर में ईदमिलादुन्नबी का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परचम लहराते हुए शांतिपूर्वक मनाया घरों व सड़कों पर रोशनी के अच्छे इंतजाम किए गए नात-ओ-कलाम से काजी सैय्यद मुताहिर अली ने अपनी आवाज़ से सभी लोगों के दिलों में जगह बनाई शहर भर में जुलूस ए मोहम्मदी रौनक बिखेरता रहा जुलूस की शुरुआत रकाबगंज से की जुलूस शहर के तिकोना पक्का पुल किराना बाजार चौक नेहरू रोड घुमना बाजार होता हुआ मदरसा मुफ्ती साहब नित्य गंज पहुंचा ‘सरकार की आमद मरहबा’ व ‘या रसूल के नारों से शहर गूंज उठा इस दौरान पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। जुलूस के रास्ते पर जगह जगह के लोगो ने स्टाल लगाकर चाय, पानी आदि की व्यवस्था की जगह-जगह चाय और शरबत पिलाया गया तो वहीं नाजिश खान के नेतृत्व में टाउन हॉल तिराहा के निकट संजू वर्मा व्यापार मंडल के पदाधिकारी के आवास के पास लोगों को शरबत और पानी पिलाया गया देखने वाली बात यह है कि फर्रुखाबाद में हमेशा गंगा जमुना की तहजीब कायम रखी जाती है जिसमें कोई भेदभाव नहीं किया जाता है सदियों से यह परंपरा जनपद फर्रुखाबाद में चली आ रही है। हमेशा से आपस में भाई चारा बना रहता है।