GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
एक युवक युवती से मिलने पहुंचा तो परिजनों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले कानपुर देहात रूरा थाना परिसर के पास स्थित शिव मंदिर में शनिवार को प्रेमी युगल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी रचाई। एक गांव निवासी युवती ने पास के दूसरे गांव का रहने वाले युवक से दोस्ती थी जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने रूरा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का निर्णय लिया. मामला रूरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक गांव निवासी की 20 वर्षीय लड़की ने पास के गांव के रहने वाले और 23 वर्षीय लड़के से शादी रचा ली। पिछले चार साल साल अधिक एक-दूसरे से प्रेम करते थे. प्रेमी युगल युवक – युवती पड़ोस में स्थित एक रिश्तेदार के घर आना-जाना था.पढ़ाई के दौरान नजदीकियां बढ़ गई, परिजनों ने किया विरोध दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई और वो दोनों इतने करीब आ गए. शादी की बात चली तो लड़की के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया. लड़का लड़की के गांव मिलने पहुंचा तो परिजनों लड़के को पकड़कर सूचना डायल 112 पुलिस को दी। जहां उस लड़के को पुलिस थाने ले आई और दोनों पक्षों में स्थित बिगड़ने से रोकने और मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने दोनों परिवार से बात की युवती के परिजनों ने शादी के लिए सहमति दे दी। इसके बाद प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का फैसला किया. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया लड़की के परिवार की नाराजगी के बावजूद नवविवाहित जोड़े के चेहरे पर संतुष्टि दिखाई दी. थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि दोनों बालिग हैं। उन्होंने स्वेच्छा से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया. हालांकि, थाने में किसी पुलिसकर्मी की मौजूदगी में कोई लिखित कार्रवाई नहीं हुई. इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।