आई.एस.ओ.प्रमाणित सामाजिक संगठन मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स के पदाधिकारियों ने नये पुलिस उपाधीक्षक श्री राजेश कुमार दुवेदी से भेंटकर चोरों के आंतक से अवगत कराया
फर्रुखाबाद आई.एस.ओ.प्रमाणित सामाजिक संगठन मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स के पदाधिकारियों ने नये पुलिस उपाधीक्षक श्री राजेश कुमार दुवेदी से भेंटकर चोरों के आंतक से अवगत कराया! मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी ने चोरों की अफवाहों पर चिन्ता भी व्यक्त की! यह भी अवगत कराया कि लोग रातों में जागकर रखवाली करने का काम कर रहें हैं! मंसूरी सोसाइटी फर्रुखाबाद के जिला महासचिव अरमान मंसूरी ने पुलिस उपाधीक्षक के स्वागत करते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की! इस दौरान मंसूरी सोसाइटी के प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम मंसूरी, जिला सचिव रिज़वान मंसूरी, श्रीमती बबिता वर्मा, आमना मंसूरी, अफरोज मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहें