जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी द्वारा फर्रूखाबाद पहुँचकर बाढ़ से प्रभावित अमृतपुर तहसील के जमापुर मोड़ व कायमगंज तहसील के शमसाबाद मंडी में बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामिग्री वितरण की गई
फर्रूखाबाद आज 17 अगस्त 2025 को मा0 जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी द्वारा फर्रूखाबाद पहुँचकर बाढ़ से प्रभावित अमृतपुर तहसील के जमापुर मोड़ व कायमगंज तहसील के शमसाबाद मंडी में बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामिग्री वितरण की गई
जमापुर में 250 परिवारों को व शमसाबाद में 300 परिवारों को बाढ़ राहत किट प्रदान की गई इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों से संबाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की बाढ़ पीड़ितों द्वारा मा0 मंत्री जी से गंगा पर तटबंध बनबाने की मांग की गई, मा0मंत्री जी को अधिशासी अभियंता सिचाई द्वारा अवगत कराया गया कि तटबंध का सर्वे हो गया है,मा0मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया कि आगे की आवश्यक कार्यवाही कर जल्द से जल्द तटबंध बनबाने की कार्यवाही की जाये इसके साथ ही मा0 मंत्री जी द्वारा नेकपुर खुर्द गौशाला का भी निरीक्षण किया गया व गायों को गुड़ केले का सेवन कराया गया इस अवसर पर मा0विधायक अमृतपुर, मा0 विधायक भोजपुर,मा0 विधायक कायमगंज,जिलाध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।