GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद 
चौकी घोड़ा नखास प्रभारी इमरान फरीद कोतवाली फर्रुखाबाद ने फर्रुखाबाद साहबगंज चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 21 लोगों के चालान काटे वहीं उन्हें यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया। चौकी घोड़ा नखास प्रभारी इमरान फरीद ने उन लोगों पर कार्रवाई की जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जैसे कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना, बिना सीटबेल्ट के चार पहिया वाहन चलाना, इसके साथ ही, एक बाइक पर बैठे तीन लोगों को यातायात नियमों के पालन के लाभों के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और सभी के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सकता है। इमरान फरीद चौकी प्रभारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु स्वयं यातायात का पालन करना बहुत जरूरी है ।
.
