अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की तरफ से मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे के नेतृत्व में शहर में 15 अगस्त के दौरान विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई
GSP न्यूज़ चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
आज अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की तरफ से मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे के नेतृत्व में शहर में 15 अगस्त के दौरान विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई वंदे मातरम व जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए किसान यूनियन के लोग भारत की सीमा पर रक्षा करने वाले फौजी को भी सम्मानित करते हुए इस यात्रा में शामिल हुए तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 10:00 पूर्व गुड़गांव देवी मंदिर से किया गया जिसमे देश भक्ति के जज्बे के साथ बढ़ी संख्या में लोग शामिल हुए प्रशासन भी अपने कार्य को सुचारू रुप से निभाते हुए तिरंगा यात्रा के साथ चलते हुए नजर आए इस तिरंगा यात्रा में थाना अध्यक्ष बलराज भाटी , व बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए साथ ड्यूटी पर तैनात रहे तिरंगा यात्रा में हर धर्म और जाति पर सभी संगठनों ने सहभागिता दी इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे, यात्रा में साथ-साथ चलते हुए देशभक्ति के नारों पर सहमति देते रहे शहर में तिरंगायात्रा को बड़े ही धूमधाम से निकाला गया ये तिरंगायात्रा गुड़गांव देवी मंदिर से शुरू होकर चौकी बीबीगंज टाउन हॉल तिराहा चौकी तिकोना पक्का पुल चौक चराहा लाल गेट बस स्टॉप बद्री विशाल तक समापन हुई जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद रहें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे,व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला पूर्व सभासद राजीव बाजपेई, नारायण दत्त द्विवेदी, एशियन कंप्यूटर सेंटर प्रबंधक सुरेंद्रनाथ पांडे पूर्व सभासद श्याम सुंदर उर्फ लाला नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी मानवाधिकार जिला अध्यक्ष गौरव यादव और (टिंकल) ,जिला उपाध्यक्ष गोपाल सक्सेना ,नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी रवि प्रताप बाथम,नगर उपाध्यक्ष गोपाल गौतम , नगर सचिव अजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।