जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने बाले चौराहर ढाईघाट व अजीजावद तहसील कायमगंज फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया गया
फर्रूखाबाद आज 5 अगस्त को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने बाले चौराहर ढाईघाट व अजीजावद तहसील कायमगंज फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा गाँवो में पहुँचकर सभी ग्रामीणों से संबाद कर उनसे बाढ़ से होने बाली समस्याओं व कटान की जानकारी प्राप्त की गई व सिचाई विभाग को गाँवो को कटान से बचाने के लिये आवश्यक व प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये गये तहसीलदार को संवंधित गाँवो में नाव व नाविकों की व्यवस्था करने व बाढ़ राहत शरणालय व चौकियों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये, चिकित्सा विभाग को संवंधित गाँवो में आवश्यक दवाएं व डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये इस अवसर पर संवंधित तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई व संवंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।