GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद पांचाल घाट दुर्वासा ऋषि आश्रम से पंडाबाग मंदिर तक हुआ आयोजन, श्रद्धालु ने अभिषेक किया गंगाजल फर्रुखाबाद में नंदी संकल्प सेना द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।आज रविवार को पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम से पूजन के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ।यात्रा की तैयारियां एक सप्ताह से चल रही थीं। कांवड़ को दो दिनों तक सजाया गया। शनिवार शाम को कांवड़ दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचाई गईं। रविवार सुबह विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जल भरा। इसके बाद कांवड़ लेकर शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर की ओर प्रस्थान किया यात्रा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। इस कांवड़ यात्रा में 501 श्रद्धालु उपस्थित रहे युवा डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे जिसमें कादरीगेट थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद यात्रा के साथ व पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा को लेकर कादरीगेट लाल गेट होते हुए पंडा बाग स्थित मंदिर पर समापन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जल अर्पित किया ।यात्रा में आगे चल रहे संत कांवड़ यात्रा में आगे दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज रहे। इसके अलावा अन्य संत भी उनके साथ चल रहे थे डीजे के पीछे किशोर व युवा कांवड़ लेकर चल रहे थे इसके बाद महिलाएं और बाद में पुरुष कांवड़ को लेकर चल रहे थे स्नान व कांवड़ पूजन के पश्चात यात्रा रवाना हुई। यात्रा में शामिल राफेल लड़ाकू विमान में गंगा जल के साथ शोभायात्रा की भव्यता में चार चांद लगा दिए। इस दौरान ईश्वर दास जी महाराज, नदी संकल्प सेना के जिला अध्यक्ष विशाल दुबे, नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी जिला उपाध्यक्ष नंदी सेना गौतम दुबे , बजरंग दल से कमेटी से कोमल पांडे , गोपाल मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे, जिला अध्यक्ष गौरव यादव(टिंकल ) नगर अध्यक्ष,सौरभ गुप्ता जिला उपाध्यक्ष गोपाल सक्सेना, भारतीय किसान यूनियन शिव गुट के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप बाथम कमेटी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। वहीं पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के चलते यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर पांडेश्वर नाथ मंदिर में सभी कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित कर सुख-समृद्धि, विश्व शांति और कल्याण की कामना की।