GSP NEWS चैनल नाजिम खान क्राइम ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद आज 29 जुलाई को साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है थाना राजेपुर में पंजीकृत एक साइबर क्राइम के मुकदमा में फतेहगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ₹1,28,000/- की ठगी गई रकम वापस पीड़ित के खाते में जमा कराई है यह कार्यवाही आरती सिंह पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर/क्राइम अजय वर्मा के निर्देशन में की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी व उनकी टीम द्वारा यह सफलता हासिल की गई थाना राजेपुर पर मु.अ.सं. 76/2022 धारा 420 भादंवि व 66 आईटी एक्ट के तहत दर्ज इस मुकदमा में अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र नकुलराम निवासी कौंकर बाजार जात्राटांड, थाना सदर, रांची (झारखंड) समेत सब छह लोगों ने वादी प्रमोद पाल से लॉटरी निकलने का झांसा देकर करीब ₹12 लाख की साइबर ठगी की थी साइबर ठगों ने पीड़ित से फर्जी तरीके से लॉटरी की राशि दिलाने के नाम पर रकम जमा कराई। पुलिस ने समय रहते आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज कराकर माननीय न्यायालय के आदेश से₹1,28,000/- की धनराशि बरामद कर पीड़ित के खाते में वापस कराई फतेहगढ़ साइबर क्राइम पुलिस की यह कार्रवाई न केवल त्वरित न्याय का उदाहरण है, बल्कि आम नागरिकों को यह संदेश भी देती है कि सतर्कता और समय पर शिकायत से साइबर ठगी से राहत संभव है