GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी कर ली , और यह शादी बड़े ही धूम धाम से और दोनों परिवारों की सहमति से हुई है, दोनों लड़के और लड़की शिक्षित हैं,*एक लड़का विदेश में नौकरी करता है,दूसरा लड़का सरकारी नौकरी में है,लड़की भी हाई एजुकेटेड है.इस शादी के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है के ये शादी हाटी समुदाय के परिवार में हुई है.इस प्रथा को “उजला पक्ष” कहा जाता है। यह परंपरा सदियों पुरानी है, जिसमें एक ही महिला दो या उस से अधिक भाइयों की पत्नी बनन सकती है या बन जाती है। हालांकि अब यह प्रथा समाप्त सी हो गई है,मगर इस शादी के बाद लोगो का ध्यान फिर इस प्रथा की ओर गया है. ये शादी अब चर्चा में हैं..