GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता डॉ अरशद मंसूरी ने कायमगंज के गढ़ी नूर खां निवासी जनाब कयामुद्दीन के सुपुत्र अरमान मंसूरी को मंसूरी सोसाइटी- फर्रुखाबाद का जिला महासचिव नियुक्त किया है मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरशद मंसूरी ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि मंसूरी समाज को संगठित करना एवं मंसूरी समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करना मंसूरी सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है! मंसूरी सोसाइटी पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि 12 राज्यों में क्रियाशील होकर अनवरत कार्य कर रही है! जिससे मंसूरी समाज उत्थान की तरफ अग्रसर है और मंसूरी समाज में अपने अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता देखने को मिल रही है! वही श्री अरमान मंसूरी के मनोनयन से समाजसेवी संगठनो व व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है! स्थानीय लोगों का अरमान मंसूरी के घर बधाई देने वालो का ताँता लगा हुआ है!