GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद,जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल बस संचालकों की बैठक आयोजित हुई श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज 14जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल बस संचालकों की बैठक सम्पन्न हुयी एआरटीओ ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद में 468 स्कूल वाहन पंजीकृत है, जिनमे से 118 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गई है, जिनमे से 40 वाहन 15 वर्ष पुराने है, जबकि स्कूली वाहनों की उम्र 15 वर्ष है, 231वाहनों के परमिट समाप्त हो गए है, 01जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे 62 वाहनों का चालान तथा 26 वाहनों को सीज किया गया है।आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो वाहन 15 वर्ष पुराने है उनका पंजीकरण एक सप्ताह में निरस्त कराये व जिनकी फिटनेस खत्म हो गई है उनकी फिटनेस एक सप्ताह में कराये न कराने पर विधिक कार्यवाही की जाये, सभी विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाए, सभी ड्राइवरों का आईटेस्ट व पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाये, सभी वाहनों में जीपीएस व गति कराई जाए।