GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
एक पेड़ मां के नाम : डॉ. अरशद मंसूरी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कायमगंज फर्रुखाबाद आज 9 जुलाई को कायमगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हमीरपुर खास मे भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता एवं समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ की थीम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान डॉ. अरशद मंसूरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना है उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है इसका अनुमान बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, मौसम में असामान्य बदलाव और विलुप्त होते जानवर और पक्षियों की संख्या से लगाया जा सकता है। हमें आने वाले समय में भयंकर परिणाम देखने को मिलेंगे। वर्तमान समय में भी धीरे-धीरे जिस तरह से लोग प्रकृति को अनदेखा कर रहे हैं एवं आधुनिक युग की ओर बढ़ रहे हैं वह कहीं न कहीं हमारी पृथ्वी के लिए खतरा बनता जा रहा है। जिसके लिए हम सबको समय रहते सचेत होने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए। ग्राम पंचायत-हमीरपुर खास के ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान मुजाहिद खान, सचिव रंजीत सिंह यादव, रोजगार सेवक सलीम खान, प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर खास की सहायक अध्यापक अर्शी नाज़, इंचार्ज राजन कुमार, भाजपा अचरा मण्डल के उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, रिज़वान अली मंसूरी, यासर अंसारी, मोहम्मद वसीम मंसूरी आदि लोग मौजूद रहें।