छुटमलपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मारपीट के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है 7 जुलाई 2025 को मण्डोरा निवासी अवीनाश राणा ने शिकायत दर्ज की थी कि अनस सहित पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाईं। इस आधार पर मुकदमा संख्या 140/25, धारा 191(2)/115(2) बीएनएस दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष सचिन पूनिया के नेतृत्व में पुलिस ने अनस, मुन्ना, आसिफ और सादाब को मुजफ्फराबाद मेन बाजार से धर दबोचा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवीनाश से विवाद के बाद गुस्से में उन्होंने मारपीट की। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।