महमदपुर गड़िया तालाब में मिला 18 वर्ष युवती का शव फर्रुखाबाद ,कोतवाली कायमगंज के अंतर्गत निवासी मोहल्ला पटवन गली सोबरन सिंह की 20 वर्षीय पुत्री कीर्ति बीते रविवार को घर से निकली वह मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक डिग्री कालेज में पढ़ाई कर रही थी मिली जानकारी अनुसार इसी साल कीर्ति नें बीएससी फाइनल की परीक्षा पास की थी रविवार शाम तक घर ना आनें पर परिजनों नें उसकी खोजबीन शुरू की मृतका केपिता सोबरन सिंह नें बताया कि वह सोमवार को सुबह कायमगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए गये, जहाँ पुलिस ने उन्हें राजेपुर महमदपुर गड़िया तालाब में मिली युवती की लाश का फोटो दिखाया सोबरन ने शव की पहचान अपनी पुत्री कीर्ति के रुप में की परिजनों में कोहराम मच गया मृतका का एक बड़ा भाई अभिषेक व छोटी बहन 17 वर्षीय कली है उपनिरीक्षक अमित कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजन किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा रहें है पुलिस प्रारम्भिक जाँच में मामले को आत्महत्या ही बता रही है अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि मामले में जाँच पड़ताल की जा रही है