GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद, 22 जून को आज समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय, आवास विकास में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें संगठन के सैकड़ों सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए बैठक में आगामी रणनीतियों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। खासतौर पर वोट प्रतिशत बढ़ाने, पीडीए वर्ग को पार्टी से जोड़ने, 18 वर्ष के नवयुवकों को पार्टी का सदस्य बनाने और अपने-अपने गांव व क्षेत्रों में पीडीए जन चौपाल आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए जिला अध्यक्ष श्री अनुराग यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी कार्य क्रमों में सक्रिय सहभागिता न करने वाले निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त किया जाएगा वहीं संगठन के प्रति निष्ठा और लगन को देखते हुए कुछ नए मनोनयन भी किए गए।श्री शुभम कुमार को जिला सचिव,अमन यादव को सदर विधानसभा महासचिव,सोनूश्रीवास्तव को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया बैठक का सफल संचालन श्री अभय यादव द्वारा किया गयाइस अवसर पर फ्रंटल संगठन प्रभारी श्री रामपाल यादव, जिला महासचिव अमन चतुर्वेदी, अभय यादव, विपिन यादव, साबिर मंसूरी, अंकुर चक, योगेश यादव, आशीष यादव, अनमोल यादव, प्रांजुल सिंह, ब्रह्मकिशोर सिंह, अनूप सभासद, मोहित कुमार, आशीष चंदन नगला, सौरभ कुमार, राहुल यादव, श्यामू यादव, अंकित कुमार, अंशुल पाल, प्रमोद यादव, सचिन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।