फर्रुखाबाद जिले में पीडीए जन चौपाल में पूर्व मंत्री सर्वेश आंबेडकर भाजपा पर हुए हमलावर
फर्रुखाबाद, आज 21 जून 2025 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के दिशा-निर्देशों पर कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में पीडीए जन चौपालों की रफ्तार तेज़ हो रही है। इन चौपालों का नेतृत्व सपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर खुद कर रहे हैं हर दिन हो रहे चौपालों में समाज के विभिन्न वर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। सर्वेश अंबेडकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं और भाजपा सरकार की नीतियों पर करारा प्रहार कर रहे हैं आज बलीपुर गढ़ी और के बूथ 101 व न्यामतपुर ढीलावली 102 पर आयोजित चौपाल में सर्वेश आंबेडकर ने बताया “भाजपा सरकार ने सिर्फ जुमलों और खोखले वादों से लोगों को गुमराह किया है। दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को हाशिए पर धकेलने का काम किया गया है। संविधान और आरक्षण पर लगातार हमले हो रहे हैं। भाजपा की नीतियाँ सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं और इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पीडीए समाज के लिए नई दिशा तय करेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार ही इस वर्ग को सम्मान, सुरक्षा देने पर दिन निर्भर रहेगी इस मौके पर पूर्व प्रधान त्योर खास प्रमोद कुमार यादव, राजेश यादव पूर्व प्रधान बिराहमपुर जागीर, अनेक सिंह यादव सेक्टर इंचार्ज, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक आंबेडकर,रविश शास्त्री आदि सम्मानित लोगों की संख्या मौजूद रही