GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद 
राशन कार्ड धारकों को अब चावल-गेहूं के साथ मिलेंगी 10 ज़रूरी चीजें मुफ्त, कुछ राज्यों में ₹1000 की आर्थिक मदद भी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जून 2025 की शुरुआत में देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत देते हुए ‘फ्री राशन वितरण योजना का ऐलान किया है। योजना के तहत अब राशन कार्ड धारकों को गेहूं-चावल के साथ-साथ 10 जरूरी रोजमर्रा की वस्तुएं मुफ्त मिलेंगी। इसके अलावा, कुछ राज्यों में पात्र परिवारों को ₹1000 की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
क्या मिलेगा मुफ्त?
सरकार की इस योजना के तहत निम्नलिखित वस्तुएं मुफ्त दी जाएंगी:
गेहूं
चावल
दाल
चीनी
तेल
नमक
मसाले
साबुन
चायपत्ती
दूध पाउडर
इसके अलावा कुछ राज्यों में पात्र लाभार्थियों को ₹1000 की धनराशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
नया राशन कार्ड पाने के लिए संबंधित राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की वेबसाइट या जन सेवा केंद्र से संपर्क करें
आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, बैंक पासबुक, फोटो
सुझाव और चेतावनी:
e-KYC समय पर करवाएं
वितरण के समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें
किसी गड़बड़ी की स्थिति में नजदीकी अधिकारी या सरकारी पोर्टल/हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें
इस योजना की जानकारी अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों तक पहुंचाएं
