GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
थाना कादरी गेट जनपद फतेहगढ़ चौकी पांचाल घाट क्षेत्र ग्राम अमेठी ज़जीद में एक लंगूरी बंदर कई ग्राम वासियों को काट कर गंभीर रूप से घायल चुका है जिसमें ग्राम अमेठी ज़जीद ग्रामवासी रात और दिन में बंदर को लेकर काफी डरे हुए हैं अमेठी ज़जीद की निवासी हेमा प्रधान द्वारा भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया ग्राम वासियों का कहना है कि यह बंदर कई दिनों से यहां पर आया हुआ है लगभग आठ लोगों को अभी तक काटकर घायल कर दिया है
अमेठी के रहने वाले मोहम्मद शोएब ने बताया कि अभी दो-चार दिन पहले ही शीशराम उर्फ लला व रति राम की पुत्री 8 वर्ष राजिंदर सब्जी वाले के पुत्र के और शाहनवाज कामिल बत्ती वाले के निवास के पास रहने वाले आदि लोगों को बंदर ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है कई लोग लोहिया अस्पताल में जाकर भर्ती हुए कई लोगों ने अपने इंजेक्शन लगवाए इसी को देखते हुए हम सभी लोग काफी डरे हुए हैं पर प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया कई जगह शिकायतें भी की गई मीडिया पर भी खबर चली उसके बावजूद भी बंदर यहां पर मौजूद है और लोगों को देखते ही हमला कर के घायल कर देता है कई दिनों से हम सभी लोग अपने-अपने रोजी-रोटी कमाने वाले लोग काम छोड़कर घरों में बैठे हुए हैं ग्राम ग्राम वासियों ने कहा बंदर से जल्द से जल्द हम सभी लोगों को बचा लिया जाए जो कि हमारे घर की औरतें और छोटे-छोटे बच्चे काफी डरे हुए हैं।