कानपुर में 50 दुकानें राख, 5 सिलेंडर और बैट्रियां फटीं: 35 से अधिक गाड़ियां जलीं, 6 लोग झुलसे, 3 किलोमीटर तक दिखा धुआं छाया कानपुर के कलक्टर गंज की पुरानी गल्लामंडी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। गल्ला, किराना, मूंगफली और दवा की दुकानें जल गईं। आग की चपेट से आकर 5 सिलेंडर फट गए। ई- रिक्शा की बैटरियों में भी जोरदार धमाके हुए कुछ तेल और मोबिल आयल के ड्रमों में भी विस्फोट हुआ। आग में 3 चार पहिया वाहन, 12 ई-रिक्शा और करीब 20 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए आसमान में उठा धुएं का गुबार 3 किमी दूर तक देखा गया 6 लोग भी 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गए उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। CFO दीपक शर्मा ने बताया- करीब 50 दुकानों और गोदामों में आग लगी यहां पर बारदाने और बोरे सिलने का भी काम किया जाता है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया