GSP NEWS चैनल सीता देवी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद थाना कादरी गेट अंतर्गत गंगा नदी में डूबने से डी-फार्मा छात्र सहित दो की मृत्यु हो गयी थाना कादरी गेट के अंतर्गत ग्राम अमेठी कोहना निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी गुड़िया व 8 वर्षीय पुत्र आशिक के साथ गंगा नदी नहानें गये थे पांचाल घाट पीपा पुल के पास आशिक अचानक गंगा जी में डूब गया गोताखोरों की मदद से आशिक को बाहर निकाला गया परिजनों नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसे डॉ, द्वारा मृत घोषित कर दिया गया पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही उधर कोतवाली फतेहगढ़ के नेकपुर निवासी 15 वर्षीय स्लोक पुत्र संजय अपने कई दोस्तों के साथ पांचाल घाट पर गंगा जी नहानें आए थे स्लोक गंगा जी में अचानक डूबने लगा जिससे बचाने के लिए उसके साथी अभिषेक उर्फ मोंटी पुत्र अजय कटियार व मनीश उसे बचाने के लिए कूद गये स्लोक व मनीश सकुशल बच गये जबकि मोंटू की डूबने से मौत हो गयी मोंटू के परिजनों नें पोस्टमार्टम करानें से पुलिस को इंकार कर दिया