GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
बुग्गवाला क्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में ट्रैक्टर चलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर बुग्गवाला(हरिद्वार) बुग्गवाला क्षेत्र के ग्राम
बंजारेवाला में ट्रैक्टर चलाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि उनके तीन बाप बेटों को दर्जनों लोगों ने लाठी डंडों से पिटा जिनमें एक की हालत गंभीर है। मामला बीते शनिवार की दोपहर का है पीड़ित पक्ष ने थाना बुग्गवाला में दर्जनों लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर का कहना है कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जांच की जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों को बक्सा नहीं जाएगा।
पीड़ित पक्ष अभी अस्पताल में अपने बेटे का उपचार करा रहा है, गांव में चर्चा है कि पीटने वाला पक्ष अपना भोकाल दिखाकर पीड़ित पक्ष पर फब्तियां कस रहा है की कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता हम ऐसे ही इलाज कर देते हैं जिससे गांव में तनातनी का माहौल बना हुआ है।