GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, फर्रूखाबाद आज श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33,पुलिस की 12,विकास विभाग की 14,विद्युत विभाग की 06,आपूर्ति विभाग की 08 व अन्य विभागों की 14 शिकायते कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 06 शिकायतों का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,उप जिलाधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।