GSP NEWS चैनल पारस भारद्वाज ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद,संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ने प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा फर्रुखाबाद। क्षत्रिय करणी सेना ने प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंप कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा बस अड्डे के अंदर नहीं बल्कि आवाज पर तिराहे के पास काली मंदिर के निकट लगवाए जाने की मांग उठाई।ज्ञापन में कहा गया कि क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अधिकारियों के द्वारा बस स्टाप के अन्दर लगाये जाने का प्रस्ताव बनाया गया जो कि गलत है ।बस अड्डे के अन्दर प्रतिमा लगना ठीक नहीं होगा क्योंकि बसड्डे के अन्दर दिनभर जाम लगा रहता है गन्दगी रहती है और अगर प्रतिमा बह अड्डे के अन्दर लगती है तो प्रतिमा के दर्शन आम जनता नहीं कर पायेगी। जो महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनादर माना जायेगा प्रदेश में जहां जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमायें लगी हैं वे सभी शहरों में तिराहे व चौराहे पर लगी है अभी पिछले दिनों मैनपुरी चौराहे पर प्रतिमा का उदघाटन किया गया है संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ने मांग की कि शिरोमणि महाराणा प्रताप के सम्मान को ध्यान में रखते हुये अधिकारियों को प्रतिमा काली मंदिर के पास लगवाने के निर्देश दें। इससे हुआ है कि हर रोज गुड़गांव देवी मंदिर जाने वाले सैकड़ो की तादाद में वक्त क्षत्रिय बहुत इलाके के निवासी महाराणा के दर्शन कर पाएंगे। ज्ञापन देने वालों में अभय प्रताप सिंह अंकित परिहार अमित चौहान दीपक सिंह वीर प्रताप सिंह शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।