GSP न्यूज चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार की रिपोर्ट
सहारनपुर के ईमानदार और सत्य परनिर्भर हो बोलने वाले इमरान मसूद कांग्रेस सांसद ने कहा, “मैं अभी तीन दिन पहले कश्मीर में था। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि वहां बहुत सारे पर्यटक थे। लोग घूमने आ रहे थे, और हम भी रात तक कश्मीर में रहने की
कल्पना नहीं कर सकते थे, और हम रात तक बाहर थे। कश्मीर में हालात बिल्कुल सामान्य लग रहे थे, और अब ऐसी घटना हो गई। परिवार के सदस्यों को उनके रिश्तेदारों के सामने मार दिया गया। सरकार को उन्हें बलपूर्वक कुचल देना चाहिए, और उनके साथ कोई नरमी नहीं बरतनी चाहिए। इस मामले में मेरा रुख बिल्कुल साफ है, आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, इससे बलपूर्वक निपटना चाहिए.