GSP news चैनल आरिफ खान जिला संवाददाता फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं नें यूपी में निजी स्कूलों पर प्रिंसिपल व टीचर पूरी तरह से मनमानी करने पर उतारू होने का आरोप लगाया है कांग्रेस पदाधिकारीयो नें राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा फर्रुखाबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों नें जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमे कहा कि यूपी के सभी स्कूलों में नये सत्र का प्रारम्भ हो चुका है यूपी के निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हैं विद्यालय को लूट तंत्र का अड्डा बनाया गया है वे सिर्फ मनमानी फीस ले रहें हैं बल्कि अपनी बतायी गयी दुकानों से ही किताबें व यूनिफार्म मनमाने दामों पर खरीदनें के लिए अभिभावकों पर दबाब बना रहे हैं जिला अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचारी चरम पर है गरीब माता-पिता महंगाई को लेकर काफी समस्याओं का सामना कर रहे हैं इस दौरान पुन्नी शुक्ला, नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, वरुण त्रिपाठी, खालिद उस्मानी,वसीमुज्मा खां, संतोष गुप्ता, संदीप राजपूत , राजेन्द्र सिंह, सलमान अहमद आदि उपस्थित रहे।