आज रविवार को नवरात्र के पहले दिन गुड़गांव देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा मां आराधना और उपासना का महापर्व नवरात्र में आस्था का प्रवाह हर ओर फूट पड़ा। इसके साथ ही सिद्धि का नौदिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। मां के विविध स्वरूपों के दर्शन-पूजन व कृपा प्राप्ति के लिए घर-घर में कलश स्थापित किए गए। घंटा-घड़ियाल की गूंज से चौतरफा दिशाएं गूंज रही हैं। शहर के बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर, रेलवे रोड़ स्थित मठिया देवी मंदिर, गुरुगांव देवी मंदिर, भोलेपुर वैष्णो देवी मंदिर, जेएनवी रोड गमा देवी मंदिर आदि प्रमुख शक्ति मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।