GSP NEWS चैनल अतुल शुक्ला ब्यूरो चीफ जिला हरदोई की रिपोर्ट
हरदोई जिले के राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल संगठन के द्वारा 7 साल से बिछड़ी बेटी को अपने माता पिता से मिलवाया
हरदोई जेहि पर कृपा राम की होई ता पर कृपा कर ही सब कोई। रामचरितमानस की यह चौपाई सिद्ध होती है 7 साल पहले अपने माता-पिता से बिछड़ी लाली उर्फ संगीता की जो 10 जनवरी 2018 को समय करीब 4:00 बजे ननिहाल जाने को निकली थी और अपने माता-पिता से बिछड़ गई और स्टेशन पर जाकर ट्रेन में बैठ गई
उस समय संगीता की उम्र लगभग 11 वर्ष थी। जो सही से बोल नहीं पाती और उसकी सुनने में भी दिक्कत होती है वह ट्रेन से जयपुर पहुंच गई जयपुर में वह किसी के द्वारा समर्पण संस्थान पहुंच गई यह संस्थान लावारिस बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कपड़े खाने-पीने और रुकने की व्यवस्था करते हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराते हैं इधर संगीता के माता-पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी कोतवाली देहात में दर्ज कराई थी जिस पर कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 12 /11 धारा363 पंजीकृत किया गया था और तलाश के लिए विज्ञप्ति छपवाकर जगह-जगह चस्पा कराया गया था। लेकिन कोई बच्ची का पता नहीं चल सका था पिता राजू और सिरू पुत्र छोटेलाल निवासी कथाथोक थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई ने अपनी बेटी को ढूंढने के लिए बहुत प्रयास किया यहां तक की पिता राजू ने अपनी बेटी को ढूंढने के लिए दिल्ली चले गए और वहीं पर मजदूरी करने लगे बेटी की तलाश करते रहे लेकिन बेटी का पता नहीं चल सका। बालिका संगीता 2019 से सेवी आदेश क्रमांक 621 से समर्पण संस्थान में आवाशित थी। बालिका को परिवार के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी संस्था के अथक प्रयास से बालिका का आधार कार्ड निकलवाया जिससे बालिका के जिले व गांव की जानकारी प्राप्त हुई। समर्पण संस्थान जयपुर ने राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल संगठन हरदोई से संपर्क किया और पूरा विवरण साझा किया बालिका का गांव जिला अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव के पास मैसेज किया हरदोई के राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने संगठन को बताया संगठन के जिला सचिव प्रोटोकॉल पवन सिंह चौहान आलोक सिंह जिला सचिव प्रशासन बृजमोहन शुक्ला जिला गौ रक्षा प्रमुख जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा पवन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष साड़ी प्रदीप पाल सिंह तहसील उपाध्यक्ष सवायजपुर आदि ने मिलकर पता लगाया तो ज्ञात हुआ 7 साल पहले कथाथोक निवासी राजू की बेटी 7 साल पहले गुम हो गई थी संगठन के पदाधिकारी द्वारा राजू को सूचना दी गई राजू दिल्ली में वह हरदोई आया जब राजू को इसकी सूचना मिली और आधार मिलान से पूरी तरह कंफर्म हो गया वह उसी की बेटी है राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल जिला अध्यक्ष ने समर्पण संस्थान जयपुर को सूचित किया और पिता और माता को मौके पर भेज कर सभी अनिवार्य लिखा पड़ी के बाद बेटी को पिता से मिलवाया माता और पिता ने बेटी pakar समर्पण संस्थान और राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल संगठन के सभी पदाधिकारी का आभार जताया खोई हुई बेटी पाकर माता-पिता की आंखों से आंसू आ गए और उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा खोई हुई बेटी को माता-पिता से मिलवाने की खुशी में राष्ट्रीय गौरव सुरक्षा दल संगठन के द्वारा किया गया रक्तदान इधर राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के जिला सचिव प्रोटोकॉल पवन सिंह चौहान ने खोई हुई बेटी को पिता से मिलवाने पर संगठन की तरफ से मेडिकल कॉलेज हरदोई में रक्तदान किया उन्होंने बताया खोई हुई बेटी को उनके माता-पिता से मिलवा कर संगठन के द्वारा जो पुनीत कार्य हुआ है उसकी खुशी में मैं रक्तदान किया उन्होंने कहा हमारे एक रक्तदान से चार इंसानों की जिंदगी बच सकती है और जब भी संगठन के द्वारा कुछ अच्छा कार्य होता है उससे हमारे संगठन के पदाधिकारी को बहुत ही खुशी मिलती है और उत्साहित होकर हमारे पदाधिकारी रक्तदान करते हैं इस मौके पर राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल जिला अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव जिला सचिव प्रशासन आलोक सिंह जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा जिला गौ रक्षा प्रमुख बृजमोहन शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष साड़ी पवन सिंह तहसील उपाध्यक्ष सवायजपुर प्रदीप पाल सिंह के अलावा भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।