GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार की रिपोर्ट 
मेरठ में अपने पति सौरभ कुमार की बेरहमी से हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को पुलिस जब पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची, तो वहां
गुस्साए वकीलों ने दोनों की पिटाई कर दी। पेशी से बाहर निकलते ही सैकड़ों वकीलों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और जमकर विरोध किया। कत्ल की खौफनाक कहानी –मुस्कान और साहिल ने लंदन से लौटे सौरभ को साजिश के तहत बेहोश किया, फिर लंबे चाकू से सीने में वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सौरभ का सिर और दोनों हाथ काट दिए। शव के टुकड़ों को एक प्लास्टिक ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया, ताकि कोई सुराग न मिले।वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शिमला गए, वहां शादी की और 12 दिन तक हनीमून मनाया। जब घर लौटे, तो पुलिस ने हथकड़ी पहना दी।
