GSP न्यूज चैनल जावेद उर्फ़ पप्पू अब्बासी जिला संवाददाता फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र शयजाद पुत्र मेराज अली उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी खटकपुरा अच्छीया बाग जोकि कल 8 मार्च को लगभग दोपहर 12:00 के बाद
शयजाद पुत्र मेराज अली को क्षेत्र के ही पप्पू उर्फ लियास व दो अज्ञात उसके साथी शयजाद के घर से पकड़ कर मारते हुए ले गए परिजनों ने बताया कि हम लोगों ने बहुत प्रयास किया बचाने पर उन व्यक्तियों ने नहीं छोड़ा उन्होंने शयजाद पुत्र मेराज अली को अपने घर पर बंधक बनाकर पीटा जब हम लोग उनके घर
पहुंचे तो उन लोगों ने गाली देकर व धक्के देकर मार कर हमलोग को भगा दिया बाद में सूचना मिली कि लाल सराय पानी की टंकी के नीचे फांसी के फंदे पर शयजाद लटका हुआ है जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शयजाद को फांसी के फंदे पर लटका देखा चीख पुकार मच गई आनन फानन में परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए वहां डॉ द्वारा शयजाद को मृत घोषित कर दिया गया परिजनों ने बताया कि शयजाद पर कुछ पैसे का लेनदेन था इसी कारण उसको घर से घसीट कर ले गए थे तीन युवक हम लोग ने काफी प्रयास किया पर उन लोगों ने शयजाद को नहीं छोड़ा जब हम लोग कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचे तो पुलिस ने कहा लोहिया अस्पताल जाकर देखो हम लोग लोहिया अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने शयजाद को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आज एंबुलेंस से शव उतरते ही परिजनों ने लाल दरवाजे पर पहुंच कर जाम लगा दिया सूचना मिलते ही मौके पर थाना कादरी गेट आमोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक व शहर कोतवाल राजीव पांडे मौके पर तत्काल पहुंचे जहां भीड़ को काबू करते हुए परिजनों से कहा कि तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल की जाएगी आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा उधर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बतायी गयी मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नही मिला है।