GSP NEWS चैनल जावेद उर्फ़ पप्पू अब्बासी जिला संवाददाता फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र सैजाद पुत्र मेराज उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी खटकपुरा जोकि कल 8 मार्च को लगभग दोपहर 12:00 के बाद सैजाद पुत्र मेराज को क्षेत्र के ही पप्पू व दो अज्ञात उसके साथी उसके घर से पकड़ कर मारते हुए ले गए परिजनों ने बताया कि हम लोगों ने बहुत प्रयास किया बचाने पर उन व्यक्तियों ने नहीं छोड़ा उन्होंने सैजाद पुत्र मेराज को अपने घर पर बंधक बनाकर पीटा जब हम लोग उनके घर पहुंचे तो उन लोगों ने गाली देकर व धक्के देकर मार कर हम लोग को भगा दिया बाद में सूचना मिली कि लाल सराय पानी की टंकी के नीचे फांसी पर सैजाद को लटका दिया जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो सैजाद को फांसी के फंदे पर लटका देखा चीख पुकार मच गई
आनन फानन में परिजनों ने सैजाद को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए वहां डॉक्टर द्वारा सैजाद को मृत घोषित कर दिया गया परी परिजनों ने बताया कि सैजाद पर कुछ पैसे का लेनदेन था इसी कारण उसको घर से घसीट कर ले गए थे तीन युवक हम लोग ने काफी प्रयास किया पर उन लोगों ने सैजाद को नहीं छोड़ा जब हम लोग कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचे तो पुलिस ने कहा लोहिया अस्पताल जाकर देखो हम लोग लोहिया अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने सैजाद को मृत्यु घोषित कर दिया।