कायमगंज। आतिफ अली खां
लालबाग हमीरपुर स्थित दरगाह हजरत बाबा जूहीशाह पर चांद की चार तारीख को हर साल की तरह इस बार भी रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे और देश की सलामती व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार से पहले दरगाह पर फातिहा हुई, जिसमें अकीदतमंदों ने बड़ी श्रद्धा के साथ शिरकत की। फातिहा के बाद रोजेदारों ने पूरे एहतराम के साथ अपना रोजा खोला। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोग और समाजसेवी भी शामिल हुए। इस मौके पर सज्जादानशीन सूफी हजरत मुशीर अहमद कादरी चिश्ती वारसी, मुफ्ती मुनीर अहमद नूरी, हाफिज रिफत मसूद खान, हरिओम, आमिर हुसैन, शानू, तौहीद, खलील, शमशाद, सनी बाथम, सोहेल खान, जुनैद खान, डॉ. अरशद मंसूरी, जकी खान, अखलाक प्रधान, बबलू सिद्दीकी, बाबू खान, राशिद खान, रईस खान, सलीम खान, आदिल अमान, सैयद जमाल, संजय शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। दरगाह पर हुए इस आयोजन ने धार्मिक सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया, जिससे समाज में आपसी मेल-जोल और प्रेमभाव और अधिक मजबूत हुआ।
