GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद फतेहगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी प्रत्याशी अपना अपना जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं 28 फरबरी को मतदान निश्चित होना है जिसके चलते सलीम राजा एडवोकेट उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी कचहरी में जनसंपर्क करते हुए सभी वकीलों से वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं वहीं उनके छोटे भाई डॉ, समीर राजा व शकील राजा एडवोकेट अपने बड़े भाई के लिए समर्थकों के साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पास पहुंचकर उनसे जीत का आशीर्वाद ले रहे हैं सलीम राजा एडवोकेट ने आने वाली 28 फरवरी को अपने पक्ष में मतदान किए जाने की बात सभी अधिवक्ताओं से बात कही सभी युवा अधिवक्ता फतेहगढ़ कचहरी में उनके समर्थन में कदम से कदम मिलाकर साथ चलकर पूरी कचहरी में जनसंपर्क किया सभी अधिवक्ताओं ने सलीम राजा एडवोकेट को हाथों-हाथ लेते हुए उन्हें अपने हाथों से आशीर्वाद देकर उनके गले में फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया उनकी प्रशंसा करते हुए पूर्ण विश्वास से उनका सहयोग किया और जीत का आशीर्वाद दिया सलीम राजा ने फतेहगढ़ बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर वह जीत हासिल करते हैं तो अधिवक्ताओं की हित की लड़ाई लड़ी जाएगी और कहीं पर भी अधिवक्ताओं पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा किसी अधिवक्ताओं पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कचहरी के सभी अधिवक्ताओं से 28 फरवरी को होने वाले मतदान में भाग लेकर जीत दिलाने की बात कही इस दौरान उनके साथ संख्याओं के हिसाब से अधिवक्ताओं ने भाग लिया।