GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद/ थाना कादरी गेट अंतर्गत चौकी पांचाल घाट क्षेत्र ग्राम अमेठी कोहना निवासी 35 वर्षीय अमित मिश्रा पुत्र हरिश्चद्र मिश्रा बीती रात करीब 11 बजे अपने कमरे में सोनें चला गया था इस दौरान सुबह जब पिता हरिश्चंद्र और घर के अन्य सदस्य ने उसे उठाने गये तो दरवाजा नही खुला इसके बाद घर वाले व आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए काफी देर बाद सूचना मोहित मिश्रा चौकी प्रभारी पांचाल घाट थाना कादरी गेट को दी चौकी प्रभारी व उप निरीक्षक सुबोध यादव मौके पर तत्काल पहुंचे उन्होंने गेट को खोलकर शव को पंखे के कूड़े से फांसी के फंदे से नीचे उतारा वहीं मौके पर फिल्ड यूनिट नें पंहुच कर जांच पड़ताल की प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक अमित की पत्नी चित्रा गाँव खसोरा, हरपालपुर हरदोई, चली गई थी। इस दौरान अमित अपने घर में अकेला ही था मृतक के पिता रिटायर्ड कानून-गो हैं चौकी प्रभारी पांचाल घाट मोहित मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमें जांच पड़ताल की जा रही है।