
Lucknow News live:
उत्तर प्रदेश के विकास में राष्ट्रीय राजमार्गों के नए अध्याय जोड़ते हुए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में 440 करोड़ रुपए की लागत से बने मुंशी पुलिया और खुर्रमनगर फ्लाईओवर का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य के मंत्रिगण तथा सांसदों, विधायकों और अधिकारियों की मौजूदगी में लोकार्पण किया।
प्रदेश में 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ में खुर्रमनगर और मुंशी पुलिया फ्लाईओवर का आज लोकार्पण हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 24A पर 270 करोड़ रुपए की लागत से बने खुर्रमनगर फ्लाईओवर में कुल 69 स्पैन बनाएं गए है, जिनमें कुकरेल नदी पर 76 मीटर लंबा कंक्रीट का बो-स्ट्रिंग एवं सेक्टर 25 चौराहे, खुर्रमनगर चौराहे और जगरानी चौराहे पर 50 मीटर लंबे स्टील स्पैन और अन्य कई जरूरी संरचनाएं शामिल है। सड़क किनारे जल भराव ना हो इसलिए दोनों और जरूरी संरचनाएं भी विकसित की गई है।
170.60 करोड़ रुपए की लागत से बने 4-लेन मुंशी पुलिया फ्लाईओवर में कुल 41 स्पैन बनाए गए है, जिसमें से मुंशी पुलिया चौराहे पर 4 स्टील स्पैन दिए गए है। इसके अलावा ड्रेनेज सिस्टम और सर्विस रोड की सुविधा भी की गई है। लखनऊ के इंदिरा नगर, जानकीपुरम, अलीगंज, कुस्सी रोड, विकास नगर, गोमती नगर, महानगर, टेढ़ी पुलिया और खुर्रम नगरजैसे व्यस्त इलाकों को इन फ्लाईओवर का फायदा हुआ है। सफर पहले से तेज और आसान हुआ है। इन फ्लाईओवरों में शोर कम करने के लिए वायाडक्ट सेक्शन पर स्पेशल बैरियर लगाए गए है, जिससे ट्रैफिक के शोर से आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। ये फ्लाईओवर अयोध्या मार्ग का हिस्सा है, जिससे धार्मिक यात्राओं, उद्योगों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान आज नई परियोजनाओं को मंजुरी देने की घोषण की गई। आगरा-अलीगढ़ पैकेज-1, 2 के लिए 3100 करोड़ की लागत से 65 किमी मार्ग को मंजुरी दी गई है। बदायूं-बरेली पैकेज-4 के लिए 2100 करोड़ की लागत से 39 किमी मार्ग को मंजूरी दी गई है। रायबरेली-जौनपुर मार्ग में 1300 करोड़ की लागत से लालगंज अजहरा, मोहनगंज और रानीगंज में ग्रीनफील्ड बाईपास निर्माण को मंजुरी दी गई है। बरेली में 1100 करोड़ की लागत से 29 किमी बाईपास निर्माण को मंजुरी दी गई है। कोदरकूट से बेला तक 920 करोड़ की लागत से 26 किमी, 4-लेन को मंजुरी दी गई है। मुंगराबादशहापुर में 200 करोड़ की लागत से 2-लेन बाईपास को मंजुरी दी गई है। साथ ही सीआरआईएफ के अंतर्गत प्रदेश में 1,000 करोड़ के प्रस्ताव मंजुर किए गए है, जिनमें लखनऊ क्षेत्र के चार प्रस्ताव है। सेतुबंधन योजना के तहत आरओबी के लिए 100 करोड़ रुपए मंजुर किए गए है।
