GSP NEWS चैनल पारस भारद्वाज ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रूखाबाद,आज 14 फरवरी, आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई रिक्शा के रूट निर्धारण व अतिक्रमण अभियान हेतु बैठक का फतेहगढ़ में आयोजन किया गया बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर में संचालित ई रिक्शा के कारण लगने बाले जाम के दृष्टिगत ई रिक्शो के रूट निर्धारण कर ई रिक्शो को रुट संख्या व नंबर आवंटित करने व लाइसेंस बनाने के निर्देश दिये गए जिलाधिकारी ने कहा कि पहले से निर्धारित 11 रूटों के अतिरिक्त और रुट चिन्हित किये जायें, ई रिक्शो की पार्किंग के लिये जगह निर्धारित कर पार्किंग बनाई जाये, रोड के किनारे अतिक्रमण करने बालो को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही की जाये।बैठक में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, ऐश्वर्या उपाध्याय सी0ओ0 सिटी,अधि0अधिकारी नगर पालिका दोनो ए0आर0टी0ओ0, टी0आई0 आदि मौजूद रहे।