
श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय ,एआरटीओ प्रशासन वी एन चौधरी,
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा थाना अध्यक्ष फतेहगढ़ की टीम व कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस टीम द्वारा फर्रुखाबाद शहर के पेट्रोल पंप पर औचक जांच की गई तथा बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले 22 दो पहिया चालकों के चालान किए गए और
उन पर एक लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया । कार्यवाही के दौरान जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ भी साथ मौजूद रहा।भविष्य में भी प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंप पर इस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी। आप को मालूम हो कि जनपद में 26 जनवरी 2025 से नो हेलमेट नो फ्यूल की नीति लागू है पर इस आशय की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी कि कतिपय वाहन चालक पेट्रोल पंप के स्टाफ पर दबाव बनाते हैं ऐसी स्थिति में उचित पुलिस फोर्स के माध्यम से कार्यवाही की गई है।