GSP NEWS चैनल पारस भारद्वाज ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
संत रविदास जयंती 12 फरवरी समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के समस्त पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी गण एवं संबद्ध प्रकोष्ठों के जिला एवं महानगर अध्यक्ष व प्रमुख नेतागण कल दिनांक 12 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार संत रविदास जी की जयंती आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सुबह 11 बजे मनाई जाएगी। उपरोक्त कार्यक्रम के प्रभारी कायमगंज विधानसभा के प्रभारी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्री अशोक अंबेडकर एवं सह प्रभारी बाबा साहब वाहिनी के जिला अध्यक्ष श्री अमन सूर्यवंशी होंगे। सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अतः आपकी उपस्थिति इस कार्यक्रम में सादर प्रार्थनीय हैं।